Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पूर्व उपसरपंच ने उठाया आत्मघाती कदम, तालाब किनारे मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव

CG News : पूर्व उपसरपंच ने उठाया आत्मघाती कदम, तालाब किनारे मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव
X

CG News: Former Deputy Sarpanch takes extreme step; body found hanging from a tree in a temple complex by the pond.

CG News : दुर्ग। जिले के सेलुद गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पूर्व उपसरपंच का शव तालाब किनारे एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सुबह सैर के लिए निकले ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के पास शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG News : मृतक की पहचान तारेंद्र बंछोर के रूप में हुई है, जो सेलुद गांव के पूर्व उपसरपंच रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारबांधा तालाब के समीप स्थित मंदिर परिसर में एक पेड़ से रस्सी के सहारे उनका शव लटका हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर उतई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG News : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तारेंद्र बंछोर लंबे समय से अस्वस्थ थे और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019