Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ अंतरराज्यीय गैंग धरा, 9 शिकारी गिरफ्तार

CG News
X

CG News : बलरामपुर। बलरामपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से तेंदुए की 2 कीमती खाल बरामद हुई हैं।

CG News : बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान के तहत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (भोपाल), राज्य उड़नदस्ता (रायपुर) और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के जमई मोड़ पर घेराबंदी की। यहां बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तेंदुए की एक खाल मिली।

CG News : पूछताछ में खुलासे के बाद टीम ने छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा और एक और खाल बरामद की। जांच में सामने आया कि यह गिरोह झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था और लंबे समय से वन्यजीवों की तस्करी में सक्रिय था।

CG News : वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019