Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, संरक्षित गोह समेत तीन जीवित वन्यजीवों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

CG News : तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, संरक्षित गोह समेत तीन जीवित वन्यजीवों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
X

CG News: Forest Department cracks down on smugglers; two accused arrested with three live wild animals, including a protected monitor lizard.

CG News : खैरागढ़। वन्यजीवों की तस्करी और अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गंडई वन परिक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अनुसूची-1 में संरक्षित इंडियन मॉनिटर लिजर्ड (गोह) समेत तीन जीवित वन्यजीव बरामद किए हैं।

CG News : वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ के मार्गदर्शन और उपवनमंडलाधिकारी गंडई के निर्देशन में 8 जुलाई को यह कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम ने पल्सर मोटरसाइकिल से वन्यजीवों का अवैध परिवहन कर रहे दो तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक जीवित संरक्षित गोह, एक वाटर हेन और एक तीतर बरामद किया गया।

CG News : कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने अवैध शिकार में इस्तेमाल किए जाने वाले जाल, फंदा, चाकू और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48-क, 49 और 51(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

CG News : 9 जुलाई को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने अंजाम दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019