Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दर्री जोन के पूर्व प्रभारी सहित 5 अधिकारी निलंबित, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठेके में रिश्वत और हेराफेरी का आरोप

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
X

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral

CG News : रायपुर। बिलासपुर जिले की नगर पंचायत मल्हार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठेके में कथित गड़बड़ी के मामले में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। दर्री जोन के पूर्व प्रभारी मनीष ठाकुर समेत दो सीएमओ, दो सब इंजीनियर और एक कैशियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG News : मामला 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि 6 नवंबर 2024 को निकली निविदा में तीन अपात्र फर्मों को जानबूझकर पात्र घोषित किया गया, जबकि योग्य फर्मों को बाहर किया गया। आरोप है कि पात्रता प्रक्रिया में अधिकारियों ने रिश्वत लेकर चहेती फर्मों को लाभ पहुँचाया।

CG News : निलंबित अधिकारियों में शामिल हैं-

मनीष ठाकुर – पूर्व दर्री जोन प्रभारी, नगर पंचायत मल्हार

किरण पटेल – तत्कालीन सीएमओ, नगर पंचायत गुंडरदेही

के.एन. उपाध्याय – उप अभियंता

जोयस तिग्गा – उप अभियंता, वर्तमान नगर पालिका अकलतरा

अर्जुन दास – कैशियर/प्रभारी लिपिक, नगर पंचायत राहौद

CG News : शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का गंभीर उल्लंघन बताया है। निलंबन अवधि में सभी अधिकारियों का मुख्यालय बिलासपुर के संयुक्त संचालक कार्यालय में तय किया गया है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019