Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी पर झूलती मिली लाश

CG News: Five months after marriage, newlywed woman takes horrific step, body found hanging
X

CG News: Five months after marriage, newlywed woman takes horrific step, body found hanging

CG News : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे, लेकिन अचानक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

CG News : मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाल ही में परसतराई गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019