Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

cg-news-five-deaths-due-to-jaundice-in-mainpat-health-department-sets-up-camp
X

cg-news-five-deaths-due-to-jaundice-in-mainpat-health-department-sets-up-camp

CG News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गांवों में जाकर सर्वे किया।

CG News: पीलिया से जिन लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, उनमें कुनिया के पूर्व उप सरपंच जितेंद्र यादव, नर्मदापुर की भाग्यवती यादव, बरिमा के कक्षा 9वीं के छात्र विकास यादव और बइगहवा गांव की एक युवती शामिल हैं।

CG News: मैनपाट के पीलिया पीड़ित उदयभान यादव और सुभाष यादव का इलाज अंबिकापुर के माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर संभावित मरीजों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है।

CG News: सरगुजा सीएमएचओ पीएस मार्को ने बताया कि मैनपाट के कुछ गांवों में पीलिया से मौत होने की जानकारी पर स्वास्थ्य अमले को गांव में भेजा गया था। नर्मदापुर, कुनिया और बरिमा में पीलिया से कुछ लोगों के पीड़ित होने और मौत की जानकारी मिली थी। कुनिया में चार स्थानों के पानी का सैंपल लिया गया है। कल अन्य स्थानों से पानी का सैंपल लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019