Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मछली पकड़ना पड़ा भारी, एनीकट की तेज धारा में बहा युवक, रेस्क्यू जारी

CG News : मछली पकड़ना पड़ा भारी, एनीकट की तेज धारा में बहा युवक, रेस्क्यू जारी
X

CG News: Fishing proves costly; youth swept away by strong current at anicut; rescue operation underway.

CG News : महासमुंद। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुरा एनीकट में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने के दौरान 21 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस व नगर सेना की टीम उसकी तलाश में जुट गई है।

CG News : जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी रामेश्वर निषाद (21) दोपहर करीब 2 बजे गोपालपुरा एनीकट में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक वह तेज जलधारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया। मौके पर मौजूद तिरथ निषाद ने लकड़ी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि प्रयास सफल नहीं हो सका।

CG News : सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि एनीकट में पानी का बहाव और दबाव अधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से रेस्क्यू टीम तत्काल नदी में नहीं उतर सकी। प्रशासन ने हालात का आकलन करते हुए युवक की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : परिजनों ने बताया कि रामेश्वर निषाद की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। वह चार बहनों और तीन भाइयों के परिवार में छठे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019