Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें, सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का करेंगे लोकार्पण

MP News
X

MP News

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को दतिया जिले की तहसील सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में 532 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें मुख्य रूप से सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन-अर्चन भी करेंगे।

कृषि उपज मंडी प्रांगण सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 299.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और 233.24 करोड़ रुपये की लागत के 21 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019