Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पहले बचाया, फिर बनाया शिकार, सांभर को मारकर मांस बांटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG News
X

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक सांभर के साथ पहले सहानुभूति दिखाई गई, लेकिन बाद में उसी जानवर को मारकर उसका मांस बांट लिया गया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, गांव में पहुंचते ही सांभर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने शुरुआत में उसे कुत्तों से बचाया, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात बदल गए और घायल सांभर को मारकर उसका मांस आपस में बांट लिया गया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घरों से मांस के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। तनमय कौशिक के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

CG News : जांच के दौरान 4-5 घरों से सांभर के मांस के अवशेष मिले हैं, जिनके सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019