Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मेडिकल कॉलेज परिसर में भड़की आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस जलकर राख

CG News
X

CG News : कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस सहित कई अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG News : मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी एंबुलेंस और अन्य कबाड़ वाहन खड़े थे। इन्हें हटाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते इन कंडम वाहनों को हटा दिया जाता तो ऐसी घटना टल सकती थी।

CG News : जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. के.के. सहारे ने बताया कि परिसर में खड़े कंडम वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019