Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: भिलाई-3 के ट्रांसफार्मर डिपो में लगी आग, लाखों का नुकसान...

CG News: भिलाई-3 के ट्रांसफार्मर डिपो में लगी आग, लाखों का नुकसान...
X

CG News: भिलाई-3 के ट्रांसफार्मर डिपो में लगी आग, लाखों का नुकसान…

CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 स्थित ट्रांसफार्मर डिपो में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर-दूर से देखा जा सकता था। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG News: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।

CG News: प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। आग की वजह से डिपो में रखे कई ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019