Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पूजा के दौरान भड़की आग, ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान जलकर खाक, लाखों के नुकसान की आशंका

CG News : पूजा के दौरान भड़की आग, ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान जलकर खाक, लाखों के नुकसान की आशंका
X

CG News: Fire breaks out during worship; beauty parlour and fancy goods shop gutted; losses estimated in the lakhs.

CG News : सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य मार्ग स्थित एक ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के काले गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

CG News : जानकारी के अनुसार, मेन रोड प्रेमनगर में स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर और उससे लगी मनिहारी दुकान में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चों द्वारा पूजा किए जाने के दौरान आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने की कोशिश की गई, ताकि आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान न पहुंचे।

CG News : आग की वजह से दुकान में रखा सौंदर्य प्रसाधन, कॉस्मेटिक सामान, मनिहारी सामग्री और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

CG News : फिलहाल प्रशासन और फायर विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019