Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पटाखा गोदाम लगी आग, लगातार धमाकों से दहला रामपुर, मची अफरा-तफरी

CG News : पटाखा गोदाम लगी आग, लगातार धमाकों से दहला रामपुर, मची अफरा-तफरी
X

CG News: Fire breaks out at firecracker warehouse; Rampur shaken by continuous explosions; chaos ensues.

CG News : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों बाद गोदाम से लगातार विस्फोट होने लगे। आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। धमाकों की आवाज से आसपास के गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

CG News : बताया जा रहा है कि रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में यह हादसा हुआ। आग की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

CG News : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राहत और बचाव दल लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि आग आसपास के क्षेत्रों तक न फैल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019