CG News : BJP सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनी, 100 से ज्यादा आवेदनों का किया निराकरण, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
CG News : रायपुर। रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और मांगों को लेकर पहुंचे। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।
वित्त मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने 100 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान के निर्देश दिए।
CG News : मौके पर अधिकारियों को फोन कर कराया समस्याओं का समाधान
मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सहयोग केंद्र में आए कई मामलों पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई और लोगों की समस्याओं का समाधान कराया गया।
उन्होंने कहा कि जो आवेदन तत्काल निपटाए जा सकते थे, उन पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। वहीं लंबित मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।
CG News : जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सहयोग केंद्र का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे सीधे जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रख सकें।
उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद करने और उनकी परेशानियों को समझने से प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
CG News : वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चला जनसुनवाई कार्यक्रम
सहयोग केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज और प्रबल प्रताप जूदेव भी मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा कार्यालय का सहयोग केंद्र आम लोगों की शिकायतों के समाधान और सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाने के लिए नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

