Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शिकागो में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का NRI कम्युनिटी से संवाद, छत्तीसगढ़ की प्रगति में सहभागी बनने के लिए किया प्रेरित

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने अमेरिका दौरे के दौरान शिकागो में प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से सक्रिय संवाद कर रहे हैं। उन्होंने शिकागो में NRI कम्युनिटी के साथ मुलाकात कर राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और प्रवासियों को छत्तीसगढ़ की प्रगति में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

CG News : मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिकागो में आयोजित संवाद में अमेरिका और कनाडा से सैकड़ों किलोमीटर दूर से लोग पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को विस्तार से समझाया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विशेष कार्यों जैसे शिक्षा, बुनियादी ढांचा, और औद्योगिक विकास की जानकारी दी। उन्होंने सात समंदर पार रह रहे प्रवासियों को इन पहलों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित किया।

CG News : इससे पहले, 1 अगस्त 2025 को वित्त मंत्री ने शिकागो में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के तीसरे अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ NRI कन्वेंशन 2025 में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में उन्होंने अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़वासियों से उनकी समस्याओं, सुझावों और योगदान की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के साथ मजबूत सहयोग स्थापित करने के लिए एक सशक्त फ्रेमवर्क और सपोर्ट सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019