Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: महिला टीचर ने छात्र को मारा थप्पड़, 80% सुनने की क्षमता गई, जांच जारी

CG News
X

CG News

CG News: डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 7 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र सार्थक सहारे को 2 जुलाई को सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका द्वारा इतनी जोर से थप्पड़ मारा गया कि उसके दोनों कानों की नसें क्षतिग्रस्त हो गईं और वह 80% तक सुनने की क्षमता खो बैठा।

CG News: घटना उस वक्त हुई जब शिक्षक ने किताब निकालने का निर्देश दिया, लेकिन सार्थक यह निर्देश स्पष्ट रूप से सुन नहीं सका और दोबारा पूछने पर शिक्षिका ने गुस्से में आकर उसे 3-4 थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद से छात्र के कानों में लगातार दर्द और सुनने में कठिनाई बनी रही।

CG News: मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि थप्पड़ से उसके कान की नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने तुरंत ऑक्सीजन थेरेपी और स्टेरॉयड ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। छात्र का इलाज रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए हर चार दिन में रायपुर ले जाना पड़ता है और प्रतिदिन करीब 2500 रुपये खर्च हो रहे हैं।

CG News: घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने जांच टीम गठित कर दी है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्र के परिजनों ने स्कूल से तीन प्रमुख मांगें रखीं जिसमें शिक्षिका की बर्खास्तगी, इलाज का पूरा खर्च और छात्र की विशेष निगरानी शामिल है। इनमें से दो मांगों को स्कूल प्रबंधन ने मान लिया है, लेकिन बर्खास्तगी पर निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019