Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: महिला माओवादी मुठभेड़ में ढेर, 303 राइफल बरामद, चार नक्सली मारे गए...

CG News: महिला माओवादी मुठभेड़ में ढेर, 303 राइफल बरामद, चार नक्सली मारे गए
X

CG News: महिला माओवादी मुठभेड़ में ढेर, 303 राइफल बरामद, चार नक्सली मारे गए

CG News: बीजापुर। जिले के दक्षिण-पश्चिम सीमावर्ती क्षेत्र में 5 मई को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेড় में एक वर्दीधारी महिला माओवादी मारी गई। मुठभेड़ स्थल से एक 303 राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। यह ऑपरेशन डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा था।

CG News: जानकारी के अनुसार, पिछले 12 दिनों से चल रहे इस अभियान में अब तक चार माओवादियों के शव और कई हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 24 अप्रैल को तीन शव और 5 मई को एक शव मिला। मुठभेড় स्थल पर खून के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुरक्षा बलों को संदेह है कि कई अन्य माओवादी भी मारे गए या घायल हुए हैं।

CG News: हालांकि, क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण सभी शव बरामद नहीं हो सके। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त कर दिया। वहां से हजारों किलोग्राम विस्फोटक, राशन, दवाइयां, डेटोनेटर और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गईं। इस दौरान कुछ जवान मुठभेड़ और आईईडी विस्फोटों में घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019