Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : IED ब्लास्ट में साथी महिला घायल, हथियार लेकर भाग निकले माओवादी, जंगल में तड़पती छोड़ दी

CG News
X

CG News : बीजापुर। जिले से नक्सलियों की बेरहम हकीकत उजागर हुई है। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए ही IED विस्फोट की चपेट में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन घटना के बाद उसके साथी मदद करने के बजाय उसका हथियार उठाकर मौके से फरार हो गए और घायल महिला को जंगल में तड़पता छोड़ दिया।

CG News : स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला माओवादी को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल बीजापुर में जारी है। घायल महिला की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 सालों से माओवादियों के मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी।

CG News : वह एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में काम कर रही थी और उसके पास 12 बोर का हथियार भी था। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह घटना नक्सलियों की सोच और उनके भीतर की फूट को साफ दिखाती है। जब एक साथी संकट में पड़ा तो उसे बचाने के बजाय हथियार लेकर भाग निकले। यह नक्सलियों की स्वार्थी और कायर मानसिकता का जीता-जागता उदाहरण है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019