Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भोरमदेव महोत्सव 2025 में प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी और सोनी टीवी सुपर डांस फेम अनिल टांडी की होगी शानदार प्रस्तुति

CG News : भोरमदेव महोत्सव 2025 में प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी और सोनी टीवी सुपर डांस फेम अनिल टांडी की होगी शानदार प्रस्तुति
X

CG News : भोरमदेव महोत्सव 2025 में प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी और सोनी टीवी सुपर डांस फेम अनिल टांडी की होगी शानदार प्रस्तुति

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक धरोहर स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह दो दिवसीय महोत्सव 26 और 27 मार्च 2025 को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देना है, साथ ही इसे पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में स्थापित करना है।

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में इस महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं जैसे पेयजल, बिजली, पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा को अंतिम रूप दिया जा चुका है, ताकि आने वाले दर्शकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

CG News : पहले दिन भक्ति और संगीत का संगम-
महोत्सव का उद्घाटन 26 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में होगा। इस दिन प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी भक्ति प्रस्तुति से माहौल को आध्यात्मिक बनाएंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायक अनुराग शर्मा अपने गायन से लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगे। बैगा नृत्य, कत्थक, बांसुरी वादन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी इस दिन के आकर्षण का हिस्सा होंगी।

CG News : समापन पर सांस्कृतिक रंग और लेजर शो-
27 मार्च को समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन पद्मश्री अनुज शर्मा की संगीतमय प्रस्तुति और सोनी टीवी सुपर डांस फेम अनिल टांडी के डांस ग्रुप का प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। बैगा नृत्य, कत्थक, लोक कला और एक विशेष लाइट व लेजर शो समापन को यादगार बनाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019