Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : साप्ताहिक बाजार में सक्रिय था पारिवारिक झपटमार गैंग, रिटायर्ड शिक्षिका की चेन लूटने के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG News : साप्ताहिक बाजार में सक्रिय था पारिवारिक झपटमार गैंग, रिटायर्ड शिक्षिका की चेन लूटने के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार
X

CG News: Family-run gang of snatchers active at weekly market; 6 accused arrested after snatching retired teacher’s chain.

CG News : रायगढ़। लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षिका की सोने की चेन झपटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजिला झपटमार गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरोह के अधिकांश सदस्य एक ही परिवार से जुड़े हैं और भीड़भाड़ वाले बाजारों, मेलों तथा सार्वजनिक आयोजनों को निशाना बनाते थे।

CG News : मामला तब सामने आया जब इमलीपारा निवासी 67 वर्षीय मरियम टोप्पो अपने पति के साथ बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी। घटना के बाद शिक्षिका को आसपास मौजूद कुछ महिलाएं संदिग्ध लगीं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

CG News : मामले का खुलासा बाजार में तैनात महिला आरक्षक पूनम साहू की सतर्कता से हुआ। ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी 25 वर्ष को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दीपक गिरी 21 वर्ष को भी हिरासत में लिया।

CG News : जांच में पता चला कि आरोपी बलरामपुर जिले से इको वाहन में सवार होकर रायगढ़ पहुंचे थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में छिप गए थे। पुलिस ने जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर पुलिस के सहयोग से दबिश देकर चार अन्य महिलाओं रीला गिरी 28 वर्ष, राजमोहनी उर्फ ठोली 45 वर्ष, सोनम गिरी 20 वर्ष और उर्मिला गिरी 27 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया।

CG News : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 18 ग्राम वजनी सोने की चेन और लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल इको वाहन तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने छहों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019