Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश, अवर सचिव ने थाने में दर्ज कराई FIR...

CG News : शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, अवर सचिव ने थाने में दर्ज कराई FIR...
X

CG News : शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, अवर सचिव ने थाने में दर्ज कराई FIR…

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवर सचिव आरपी वर्मा ने बताया कि 1 मार्च 2025 को 6 व्याख्याता/शिक्षकों का फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था।

CG News : इसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी हैरान रह गए। चूंकि स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अधीन है, इसलिए अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राखी थाने में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019