Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल

CG News
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह ‘मैरिज ब्यूरो’ के नाम पर लोगों को झांसा देकर उनसे हजारों-लाखों रुपये वसूल रहा था।

CG News : मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने देवनंदन नगर स्थित एक फर्जी मैट्रिमोनियल ऑफिस पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी कॉल सेंटर संचालित कर विवाह के इच्छुक लोगों को निशाना बनाते थे।

CG News : दरअसल, पुलिस को म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान इस फर्जीवाड़े का सुराग मिला। कई खातों में “मैरिज ब्यूरो” के नाम पर पैसे जमा हो रहे थे, जबकि असली खाताधारक इन लेनदेन से अनजान थे। इसी बीच बिहार के एक युवक की ऑनलाइन शिकायत ने पूरे मामले को उजागर कर दिया, जिसमें उससे शादी के नाम पर पैसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

CG News : पूछताछ में सामने आया कि गिरोह बेरोजगार युवतियों को नौकरी का लालच देकर उन्हें “फर्जी दुल्हन” बनाता था और ग्राहकों से फोन पर बातचीत कराई जाती थी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल दिखाने के नाम पर रकम ऐंठ ली जाती थी।

CG News : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019