CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में देशी और विदेशी मदिरा एवं बियर की ड्यूटी दरें वर्तमान वर्ष की तरह यथावत रहेंगी। चीप रेंज और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में केवल आंशिक बदलाव किया गया है।
CG News : आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदिरा के फुटकर विक्रय दर का निर्धारण ड्यूटी दर, खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार और अधोसंरचना शुल्क के आधार पर किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए इन सभी प्रक्रियाओं पर कार्य जारी है। इसलिए फिलहाल यह कहना उचित नहीं है कि मदिरा की विक्रय दरों में वृद्धि होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


