Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नक्सलियों के साथ मुठभेड़, कई ढेर, रायपुर में रणनीति पर बड़ी बैठक

Naxal Encounter
X

Naxal Encounter

CG News : बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहा अभियान तेजी पकड़ रहा है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस ताजा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की सटीक संख्या और सुरक्षा बलों को हुए नुकसान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

CG News : पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू किया गया था। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में मौजूद नक्सलियों के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई की। मुठभेड़ अबुझमाड़ के घने जंगलों में हुई, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019