Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तड़के बस्ती में घुसा गजराज, दुधमुंही बच्ची संग भाग रही महिला को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

CG News : तड़के बस्ती में घुसा गजराज, दुधमुंही बच्ची संग भाग रही महिला को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
X

CG News: Elephant enters settlement at dawn; tramples woman fleeing with infant; she succumbs in hospital.

CG News : धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष की दर्दनाक तस्वीर सामने आई। कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव में सुबह करीब 4 बजे एक जंगली हाथी बस्ती में घुस आया। हाथी को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान दुधमुंही बच्ची को लेकर भाग रही एक महिला पर गजराज ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

CG News : मृतका की पहचान तालगांव निवासी शकुंतला बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथी ने बस्ती में काफी देर तक उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र हाथी ने विभाग के वाहन पर भी हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

CG News : वन अमले ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल कापू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को बस्ती से जंगल की ओर खदेड़ा गया।

CG News : वन विभाग ने मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019