Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महुआ बीनने गए ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

CG News: Elephant attacks villager collecting Mahua, dies on the spot, panic grips the area
X

CG News: Elephant attacks villager collecting Mahua, dies on the spot, panic grips the area

CG News : मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में जंगल गए एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

CG News : मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ महुआ बीनने जंगल गया था। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। पत्नी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही, लेकिन प्रेमलाल हाथी के हमले का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि भी प्रदान की गई है।

CG News : इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग समय पर चेतावनी जारी नहीं करता और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए जाते।

CG News : बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसमें हाथी के हमले से किसी की जान गई है। ग्रामीणों ने हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, समय-समय पर अलर्ट जारी करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019