CG News: Electricity Department pickup truck swept away in overflowing drain; three employees swam to safety, search underway for one.
CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच बलौदाबाजार जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। अचानकपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने जा रही बिजली विभाग की पिकअप उफनते खोरसी नाला को पार करते समय तेज बहाव में बह गई। हादसे में तीन कर्मचारियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि एक कर्मचारी अब भी लापता है।
CG News : जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की है। बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य के लिए मौके पर जा रही थी। जैसे ही पिकअप खोरसी नाला के पुल पर पहुंची, तेज पानी के बहाव के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते पिकअप पुल से बहकर करीब 800 मीटर दूर चली गई।
CG News : वाहन में सवार तीन कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए। वहीं एक कर्मचारी के वाहन में फंसे होने या पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। उसकी तलाश लगातार जारी है।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता कर्मचारी और बही हुई पिकअप की तलाश की जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव दल के साथ राहत कार्य में सहयोग करते हुए रस्सी खींचने में मदद की।

