Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: 'चुनाव आयोग-BJP के साथ मिलकर वोट चुरा रहे', पायलट बोले- जिंदा को मरा बता बताया, करोड़ों वोटर्स के नाम काटे...

CG News: चुनाव आयोग-BJP के साथ मिलकर वोट चुरा रहे, पायलट बोले- जिंदा को मरा बता बताया, करोड़ों वोटर्स के नाम काटे...
X

CG News: चुनाव आयोग-BJP के साथ मिलकर वोट चुरा रहे, पायलट बोले- जिंदा को मरा बता बताया, करोड़ों वोटर्स के नाम काटे…

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' यात्रा का आज दूसरा दिन है। बिलासपुर जिले के बेलतरा में सचिन पायलट ने कहा कि जो लोग जिंदा हैं, उनको चुनाव आयोग ने मरा बता दिया। करोड़ों वोटर्स के नाम काट दिए। चुनाव आयोग के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। वोटर न्याय यात्रा तखतपुर, पाली, बेलतरा और रतनपुर से होकर अब मुंगेली पहुंच चुकी है।

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी के गठबंधन को बेनकाब किया। बीजेपी वोट चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है, उसको हम बेनकाब करने आए हैं। वोट चोर सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिजली का बिल 500 की जगह 2000 आ रहा है। 10 हजार स्कूल बंद हो गए। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। मोदी की गारंटी को पूरी नहीं कर रहे हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि वोटों की चोरी कर भाजपा राज कर रही है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी को धंधा बना लिया है, इसीलिए वे लगातार सत्ता में आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का एक-एक सिपाही वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगा। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव खुद कार ड्राइव करते हुए कोरबा से बेलतरा पहुंचे। काफिले में उनके साथ अगली सीट पर सचिन पायलट थे, जबकि कार में चरणदास महंत, दीपक बैज और ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019