CG News : रायपुर। शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर पहले जारी आदेश में बड़ा संशोधन करते हुए अपना रुख बदल लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार अब निजी स्कूल अपनी लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं पूर्व की तरह स्वयं ही आयोजित कर सकेंगे।

CG News : इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिससे निजी स्कूल प्रबंधन असमंजस में आ गए थे। संशोधित आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है और निजी स्कूलों को राहत मिली है।

CG News : वहीं नए निर्देशों में यह भी तय किया गया है कि शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय के इस फैसले से परीक्षा व्यवस्था को लेकर फैला भ्रम समाप्त हो गया है और अलग-अलग श्रेणी के स्कूलों के लिए जिम्मेदारियां साफ कर दी गई हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
