Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

CG News: Edible oil agency located in Vyapar Vihar burnt down, loss of lakhs feared
X

CG News: Edible oil agency located in Vyapar Vihar burnt down, loss of lakhs feared

CG News : बिलासपुर। शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र व्यापार विहार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाद्य तेल एजेंसी में भीषण आग लग गई। आग चौधरी एजेंसी के गोदाम और प्रतिष्ठान में लगी, जहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। आग की वजह से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

CG News : हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए।

CG News : यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके की बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019