Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शराब घोटाले पर ED का बड़ा शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की नकदी और सोना जब्त

CG News: ED tightens its grip on liquor scam, raids 13 locations, seizes cash and gold worth crores
X

CG News: ED tightens its grip on liquor scam, raids 13 locations, seizes cash and gold worth crores

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी कर एजेंसी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की है, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

CG News : ED की कार्रवाई के दौरान करीब 53 लाख रुपये नकद और 3 किलो से अधिक सोना एवं बुलियन जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और लेन-देन से जुड़े सबूत भी हाथ लगे हैं।

CG News : जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच एक संगठित नेटवर्क के जरिए शराब कारोबार में अवैध वसूली और कमीशनखोरी का खेल चल रहा था। इसमें राजनीतिक रसूखदारों, अफसरों, कारोबारियों और लाइसेंसधारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

CG News : मामले में ED अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी और प्रभावशाली लोग शामिल हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि इस घोटाले के जरिए हजारों करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई।

CG News : ED ने इस केस में अब तक करीब 380 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें जमीन, मकान, बैंक बैलेंस, वाहन और जेवरात शामिल हैं। इन संपत्तियों को आरोपियों और उनकी बेनामी कंपनियों से जुड़ा बताया जा रहा है। ED का कहना है कि हालिया छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर जांच और तेज की जाएगी। आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019