Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: अंबिकापुर के पेयजल सप्लाई के पानी में मिला ई-कोलाइटिस बैक्टीरिया, नवागढ़ इलाके में 40 लोग बीमार

CG News
X

CG News: अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के मोहम्मद किदवई वार्ड में नवागढ़ में करीब 42 पीलिया मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घरों के पानी की सैंपलिंग कराई तो पेयजल में खतरनाक ई कोलाइटिस बैक्टीरिया मिला है। वार्ड में 42 लोग पिछले एक माह में पीलिया से प्रभावित हुए ह

CG News: जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर निगम के मोहम्मद किदवई वार्ड में पिछले करीब एक माह से कई लोग बीमार होकर नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो चिकित्सकों ने उनके लक्षण के आधार पर पीलिया की जांच कराई। वार्ड के अब तक करीब 42 लोग पीलिया से प्रभावित मिले हैं।

CG News: नवागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ.जया अग्रवाल ने बताया कि इलाके में लगातार लोग पीलिया जैसी बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं और इसकी वजह से लोगों में बुखार और भूख नहीं लगने की समस्या हो रही थी। पानी की जांच करवाई गई, तब सैंपल की जांच में पता चला कि पानी में खतरनाक ई कोलाइटिस नामक खतरनाक कीटाणु मौजूद हैं।

CG News: डॉ.जया अग्रवाल ने बताया पानी के सैंपल की जांच में यहां 100 से अधिक की मात्रा में कीटाणु पाए गए हैं, जो बेहद ही निराशाजनक रिपोर्ट है। पानी की जांच में कई सैंपल अमानक मिले और पानी में खतरनाक स्तर तक ई कोलाइटिस बैक्टीरिया भी मिला है। इसकी रिपोर्ट सीएमएचओ ने पीएचई के ईई को पत्र लिखा है।

CG News: जिसके बाद शनिवार को नगर निगम का अमला भी वार्ड में पहुंचा और पानी के सैंपल लिए। अंबिकापुर नगर निगम के जल प्रभारी और असिस्टेंट इंजीनियर प्रशांत खुल्लर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। वार्ड के पार्षद ने भी उन्हें नहीं बताया कि ऐसी स्थिति वार्ड में बनी हुई है। पानी की जांच कराई जा रही है। पाइपलाइन को सुधारा जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019