Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बेड पर बच्चे के और फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की डेडबॉडी

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बेड पर बच्चे के और फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की डेडबॉडी
X

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बेड पर बच्चे के और फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की डेडबॉडी

CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में दिल्ली के बुराड़ी जैसे कांड सामने आने से सनसनी फैल गई है। यहां के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। चारों के शव उनके ही मकान में मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका जांच पर पहुंची है।

CG News: जानकारी के अनुसार, घर के मुखिया गोविंद साहू (45) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) के शव घर के भीतर अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके हुए मिले। वहीं उनके बच्चे दृष्णा साहू (13) और यशांत साहू (11) बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाए गए। सुबह काफी देर तक घर से कोई गतिविधि नहीं होने पर पड़ोस में रहने वाली गोविंद साहू की मां ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा हल्का धक्का देने पर खुल गया, जिसके बाद अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गईं और बाहर आकर शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

CG News: सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र बताया जा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है।

CG News: प्रारंभिक तौर पर मामले में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019