Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: DSP ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, यौन शोषण और धमकी का आरोप...

CG News: DSP ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, यौन शोषण और धमकी का आरोप...
X

CG News: DSP ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, यौन शोषण और धमकी का आरोप…

दुर्ग। CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अजाक थाने में तैनात डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज पर एक 21 वर्षीय युवती ने यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी मिंज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3), और 69 के तहत मामला दर्ज किया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

CG News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध
युवती ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात डीएसपी विनोद मिंज से हुई थी। बातचीत के दौरान डीएसपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और भरोसा जीत लिया। आरोप है कि शादी के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

बाद में जब शादी की बात आगे बढ़ी तो डीएसपी ने इनकार कर दिया। युवती को तब पता चला कि विनोद मिंज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

CG News: धमकी और मारपीट का आरोप
पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो डीएसपी ने मारपीट, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019