CG News
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीकर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात सकरी थाना क्षेत्र के पथरापाली नेशनल हाईवे स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर चार युवक-युवती ने कार की छत पर केक काटकर पार्टी की और सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने सभी चारों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।
CG News : कार की छत पर केक काटा, बोनट पर चखना-सुरूर
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को रात करीब 11:50 बजे सूचना मिली कि ओवरब्रिज पर कुछ युवक-युवती शराब पार्टी कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को Hyundai Verna कार (CG 07 BH 9996) सड़क के बीचों-बीच खड़ी मिली, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा था। कार के पास तीन युवक और एक युवती चखना खाते हुए बैठे थे। कार की तलाशी में अंदर से कटा हुआ केक भी बरामद हुआ।
CG News : कोरबा के युवक का था जन्मदिन
पूछताछ में पता चला कि कोरबा के गोकुल नगर निवासी निहाल शांडिल्य (22 वर्ष) का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त अतुल वर्मा (21), प्रियांशु चौरसिया (19) और राजकिशोर नगर की युवती अदिति भंडारी (19) के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट करने निकला था। एल्कोमीटर टेस्ट और मेडिकल जांच में सभी चारों शराब के नशे में पाए गए।
CG News : गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने चारों युवक-युवती को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर यातायात बाधित करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CG News : हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद जारी सिलसिला
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी और बर्थ-डे सेलिब्रेशन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बिलासपुर में यह घटना सामने आई है, जिससे सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


