Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: शराबी रिक्शा चालक का हंगामा, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली स्थिति...

CG News: शराबी रिक्शा चालक का हंगामा, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली स्थिति...
X

CG News: शराबी रिक्शा चालक का हंगामा, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली स्थिति…

अंबिकापुर: अंबिकापुर के गांधी चौक पर सोमवार को शराब के नशे में धुत एक रिक्शा चालक ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ट्रैफिक सिग्नल के बीचों-बीच रिक्शा छोड़कर वह सड़क पर लेट गया, जिससे चौक पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। शराबी रिक्शा चालक को काफी समझाइश देने के बाद सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू हो सकी।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019