Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फर्जी ड्रग लाइसेंस से नशे का कारोबार, 7 कार्टून सिरप के साथ 4 गिरफ्तार

CG News: Drug trade using fake drug license, 4 arrested with 7 cartons of syrup
X

CG News: Drug trade using fake drug license, 4 arrested with 7 cartons of syrup

CG News : दुर्ग। जिले में पुलिस ने नशीली सिरप की अवैध तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप और अन्य सामान जब्त किया गया है।

CG News : पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 7 कार्टून में भरी हुई कोडीन युक्त नशीली सिरप बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक कार, एक स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।

CG News : जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपी ऑनलाइन और ई-कुरियर के जरिए गुजरात से प्रतिबंधित सिरप मंगवाकर उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।

CG News : पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश शर्मा ने असली लाइसेंस में एडिटिंग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और फर्जी लेटरपैड व सील के जरिए पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। बाद में इस गिरोह से जुड़े अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों में योगेश शर्मा, उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम शामिल हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019