Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ट्रेलर में 250 यात्रियों को ठूंसकर ले जा रहा चालक गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला

Asian News
CG News
X

CG News : रायपुर। रायपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मालवाहक ट्रेलर को यात्रियों से भरकर चलाया जा रहा था। खरोरा थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए करीब 200–250 यात्रियों को ट्रेलर में सफर करते पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

CG News : घटना 20 मार्च 2026 की रात तिगड्डा चौक की है, जहां नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रेलर (CG 04 PP 8113) को रोका। जांच में पाया गया कि ट्रेलर में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग सवार थे। पूछताछ में सामने आया कि सभी यात्री बेमेतरा जिले के ग्राम बहेरघर के निवासी हैं, जो चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

CG News : पुलिस के अनुसार, चालक शोभित राम निषाद वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इतना ही नहीं, कार्रवाई के दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया।

CG News : मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने हाल ही में बंगोली के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे का जिक्र करते हुए ऐसी लापरवाही पर सख्ती की मांग की।

CG News : मानवता का परिचय देते हुए पुलिस और प्रशासन ने सभी यात्रियों के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की। 2 बसों और 5 क्रूजर वाहनों के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गांव भेजा गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019