Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: खैरागढ़ में ट्रक पलटने से चालक और दुकानदार घायल, राहत कार्य जारी...

CG News: खैरागढ़ में ट्रक पलटने से चालक और दुकानदार घायल, राहत कार्य जारी...
X

CG News: खैरागढ़ में ट्रक पलटने से चालक और दुकानदार घायल, राहत कार्य जारी…

राजनांदगांव। शुक्रवार को राजनांदगांव से साल्हेवारा जा रहा एक ट्रक खैरागढ़ में साईं मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में बारदाना भरा हुआ था और यह घटना एक साइकिल दुकान के पास हुई, जहां दुकान के मालिक संजय टंडन और उनके एक साथी को भी चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक काफी लापरवाही से ट्रक चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। ट्रक चालक टिकेंद्र चौहान, पिता बुधराम चौहान, ग्राम माटे, पोस्ट दमोह, जिला बालाघाट का हाथ ट्रक में बुरी तरह से दब गया था। राहत कार्य में क्रेन की मदद ली गई और काफी मशक्कत के बाद चालक का हाथ निकाला जा सका।

चालक को गंभीर हालत में खैरागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019