Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: खैरागढ़ के सर्वांगीण विकास का सपना साकार, मुख्यमंत्री साय ने किया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Asian News
CG News: खैरागढ़ के सर्वांगीण विकास का सपना साकार, मुख्यमंत्री साय ने किया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
X

खैरागढ़ के सर्वांगीण विकास का सपना साकार, मुख्यमंत्री साय ने किया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

CG News: रायपुर/पिपरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में 611.21 करोड़ रुपये की लागत से 71 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन और 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

CG News: मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जिले के गठन के बावजूद इसके बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस कमी को दूर कर जिले को मजबूत अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करेगी। साय ने कहा, "इन विकास कार्यों से खैरागढ़ के सर्वांगीण विकास का सपना साकार होने की दिशा में ठोस शुरुआत हो गई है।

CG News: पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ की स्थापना

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिले के बुजुर्गों, युवाओं, माताओं और बहनों ने जो सपने संजोए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, छुुईखदान में 50 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पानी की टंकी निर्माण, पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ खोलने, खैरागढ़ में 500 सीटर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण और मुढ़ीपार में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणाएं कीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा।

CG News: मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों को अगले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने जिले से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार पूरे समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की बात कही, जिससे किसानों को लाभकारी मूल्य मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति और तेजी से निर्माण का उल्लेख किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

CG News: मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि 70 लाख महिलाएं इस योजना से प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। जल्द ही इसके लिए पुनः फार्म भरवाए जाएंगे। सीएम ने कहा, उनकी सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खरीदी दरों में वृद्धि की गई ​है। 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10,000 रुपए की वार्षिक सहायता दी गई और श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 22,000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया गया।

CG News: अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य:डॉ. रमन सिंह

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है, जो 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019