Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड...

CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड...
X

CG News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड…

CG News : रायपुर: धान अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अपने अद्वितीय योगदान के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में आयोजित 60वें वार्षिक चावल अनुसंधान समूह कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

CG News : डॉ. शर्मा को यह पुरस्कार आनुवांशिकी और पादप प्रजनन (Plant Breeding and Genetics) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। अपने 35 वर्षों के दीर्घ करियर में, उन्होंने धान की 6 म्यूटेंट किस्में, 1 औषधीय किस्म, और 2 हाईब्रिड किस्मों का सफल विकास किया है। इसके अलावा, उन्होंने धान की 10 से अधिक किस्मों के विकास में अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

CG News : विक्रम टीसीआर: किसानों के लिए वरदान
हाल ही में विकसित की गई उच्च उपज क्षमता वाली धान किस्म “विक्रम टीसीआर” किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके अलावा, डॉ. शर्मा ने देश की पहली औषधीय धान की किस्में भी बीएआरसी (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) के सहयोग से विकसित की, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य में धान अनुसंधान को नई दिशा मिली है।

CG News : भौगोलिक संकेतक (GI) टैग का योगदान
डॉ. शर्मा का योगदान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध स्थानीय किस्मों “जीरा फूल” और “नगरी दूबराज” को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिलाने में भी अभूतपूर्व रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों की 600 से अधिक किस्मों के पंजीयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह पुरस्कार डॉ. शर्मा के जीवन भर के अनुसंधान और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान का प्रतीक है, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019