Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी रोपवे हादसा, भाजपा नेता भरत वर्मा सहित कई घायल, रखरखाव में लापरवाही उजागर...

CG News
X

CG News

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हुआ। मंदिर के 1,300 मीटर लंबे रोपवे की ट्राली के अचानक नीचे गिरने से उसमें सवार भाजपा नेताओं राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल घायल हो गए। इस दुर्घटना में भाजपा नेता भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है।

CG News : घटना उस समय हुई जब ट्राली मंदिर की 1,600 फीट ऊंची चोटी से नीचे की ओर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राली में अचानक तेज झटका लगा, जिसके बाद वह असंतुलित होकर नीचे गिरी। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में रोपवे के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। लंबे समय से रोपवे की नियमित मरम्मत और तकनीकी जांच न होने की बात उजागर हुई है, जिसे इस हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

CG News : घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जिसमें मेंटेनेंस ठेकेदार और मंदिर ट्रस्ट की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019