Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर एफआईआर की मांग को लेकर थाने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जानें क्या है मामला जिस पर कांग्रेस में मचा है बवाल

CG News
X

CG News

CG News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी से निष्कासित पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने सह प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर सरगुजा संभाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए 5 से 7 लाख रुपए की मांग का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व कांग्रेस विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News: बृहस्पति सिंह के आरोप के जवाब में सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित कार्यकर्ता शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचे और बृहस्पति सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की। कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता और संगठन-विरोधी गतिविधि करार दिया है।

CG News: अनजान नंबरों से आ रहे कॉल, पैसे देकर पद पक्का करने का वादा

बृहस्पति सिंह ने अपने वायरल वीडियो में दावा किया कि सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को अनजान नंबरों से फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला खुद को जरिता लैतफलांग का सेक्रेटरी बताता है और कन्फर्म नियुक्ति के बदले 5-7 लाख रुपए की डिमांड करता है।

CG News: सिंह ने कहा, राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान बहुत अच्छा है, लेकिन अब पार्टी में विचारधारा नहीं, रुपये का बोलबाला हो गया है। पदों की सौदेबाजी आम बात बन चुकी है। जरिता मैडम के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

CG News: पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि 2023 विधानसभा चुनाव में भी तत्कालीन प्रभारी कुमारी शैलजा ने पैसे लेकर टिकट बांटे, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे लोग नहीं हटाए गए तो कांग्रेस का भविष्य खतरे में है।

CG News: थाने पहुंचे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, बताया झूठा आरोप

आरोपों से भड़की जिला कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और बृहस्पति सिंह के खिलाफ मानहानि व झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज कराने की मांग की। पाठक ने कहा, यह पूरी तरह झूठ और आधारहीन है। बृहस्पति सिंह पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित हो चुके हैं। वे संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019