Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

CG News : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान
X

CG News: Discovery of a male skeleton in a pond sparks a sensation in the area; identified as a youth missing for a year.

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब से नर कंकाल बरामद हुआ। घटना गुडफीड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पीछे स्थित संताल तालाब की है, जहां स्थानीय लोगों की नजर पानी में पड़े कंकाल पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

CG News : प्रारंभिक जांच के दौरान कंकाल के पास मिले कपड़े और अन्य सामान के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान शिव कुमार यादव के रूप में की। बताया जा रहा है कि शिव कुमार करीब एक वर्ष से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने राहौद चौकी में दर्ज कराई थी।

CG News : कंकाल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा और आशंकाओं का दौर शुरू हो गया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि युवक की मौत किसी दुर्घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है।

CG News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019