Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत, CM साय ने प्रदान किया बैटरी ट्राइसिकल - व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र

Asian News
CG News : मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत, CM साय ने प्रदान किया बैटरी ट्राइसिकल - व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र
X

CG News : मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत, CM साय ने प्रदान किया बैटरी ट्राइसिकल – व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और उनका त्वरित समाधान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी।

CG News : बैटरी ट्राइसिकल से आत्मनिर्भर बने दिव्यांगजन
जनदर्शन में आरंग से आए भारत साहू को मुख्यमंत्री ने बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान की। भारत साहू ने बताया कि अब उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पहले किसी की उपलब्धता पर ही बाहर जाना संभव होता था, लेकिन अब वे आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं। इसी तरह खमतराई, रायपुर निवासी जीवन दास मानिकपुरी, जो बचपन से पोलियोग्रस्त हैं, को भी बैटरी ट्राइसिकल प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में उनकी समस्या का तुरंत समाधान हुआ, जिससे दैनिक जीवन पहले से कहीं आसान हो जाएगा।

CG News : व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र पाकर खिले चेहरे
मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के मोवा निवासी चंदू यादव को ट्राइसिकल और सुमन साहू को व्हीलचेयर प्रदान की। दोनों लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके अलावा जनदर्शन में रायपुर निवासी सागर नायक और उमेश पटेल को श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराए गए। सागर नायक ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या सुनते ही तत्काल सहायता की।

CG News : संवेदनशील प्रशासन की सराहना
श्रवण यंत्र मिलने के बाद उमेश पटेल ने कहा कि उन्हें फिर से सुनने की क्षमता मिली है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री साय के आभारी हैं। जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली इस त्वरित सहायता से एक बार फिर यह संदेश गया कि राज्य सरकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019