Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम...

CG News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम...
X

CG News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम…

बालोद: बालोद और दल्लीराजहरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह
सबसे पहले दल्लीराजहरा नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद बालोद नगर के पुराना टाउन हॉल में बालोद नगर के अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। बालोद नगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने शपथ ग्रहण किया।

12 पार्षदों ने लिया शपथ
बालोद नगर के कुल 20 वार्डों में से केवल 12 पार्षद ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस के 8 पार्षदों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी का कारण था कि संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा को इस आयोजन का न्यौता नहीं दिया गया था।

कांग्रेस पार्षदों ने जताई नाराजगी
विधायक संगीता सिन्हा को न्यौता न दिए जाने से कांग्रेस पार्षदों ने कार्यक्रम का विरोध किया और शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए।

मंत्री सवालों से बचते दिखे
जब डिप्टी सीएम अरुण साव से विधायक को न्यौता न देने के सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और कार्यक्रम स्थल से निकल गए।

इस पूरे घटनाक्रम से शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक विवादों में घिर गया और कांग्रेस पार्षदों के विरोध के कारण माहौल गर्म हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019