Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, बस्तर संभाग में डेंगू से हुई डॉक्टर की बेटी की पहली मौत

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, बस्तर संभाग में डेंगू से हुई डॉक्टर की बेटी की पहली मौत
X

जगदलपुर: शहर में डेंगू से मौत का मामला तेजी से बढ़ रहा है।संक्रमित 17 साल की युवती की मौत की खबर सामने आ रही है। युवती के पिता स्वयं डॉक्टर है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मौत की जानकारी को दबाए रखने की कोशिश की। 23 अगस्त को महारानी हॉस्पिटल से युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था,वहाँ जांच के दौरान उसे डेंगू पॉजीटिव पाया गया था.

बता दे की डेंगू मरीज की कुल संख्या 180 से पार हो चुकी है.किरंदुल बचेली में भी डेंगू संक्रमण के मामले सामने आया है।बस्तर जिले में अब तक 85 लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं,इनकी इलाज़ जारी है। डेंगू से पहले मलेरिया की वजह से सुकमा में दो बच्चों की मलेरिया से मौत हुई थी. बीजापुर में तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019