Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS: बर्खास्त बीएडधारी शिक्षकों के समायोजन का फैसला, 2621 सहायक शिक्षकों को मिलेगें पद...

CG NEWS: बर्खास्त बीएडधारी शिक्षकों के समायोजन का फैसला, 2621 सहायक शिक्षकों को मिलेगें पद...
X

CG NEWS: बर्खास्त बीएडधारी शिक्षकों के समायोजन का फैसला, 2621 सहायक शिक्षकों को मिलेगें पद…

CG NEWS: रायपुर। साय कैबिनेट ने आज बर्खास्त बीएडधारी शिक्षकों के समायोजन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके बाद विभागीय आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5 प्रमुख दिशा-निर्देशों के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों को राज्य में विज्ञान प्रयोगशाला के रिक्त 4422 पदों में समायोजित किया जाएगा, जिनमें यह समायोजन गैर-विज्ञापित पदों पर होगा। कला और वाणिज्य संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को 3 साल तक निर्धारित पात्रता प्राप्त करने का समय दिया जाएगा, और इन्हें SCERT के माध्यम से प्रयोगशाला कार्य से संबंधित दो महीने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही, अन्य पिछड़ा वर्ग के 335 छात्रों के लिए अतिरिक्त पदों का सृजन किया जाएगा।

CG NEWS: समायोजन के दौरान जिलों में प्राथमिकता इस प्रकार होगी: सबसे पहले अनुसूचित क्षेत्रों के जिलों में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाएगा, फिर सीमावर्ती जिलों में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाएगा, और इसके बाद अन्य जिलों में इसे लागू किया जाएगा।यह निर्णय एक लंबे संघर्ष का परिणाम है। 10 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद, बीएड धारकों की नियुक्ति रद्द कर दी गई थी, जिसके कारण 2621 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। इसके बाद इन शिक्षकों ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की और 126 दिनों तक चले आंदोलन के बाद, सरकार ने इन शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया को मंजूरी दी।

CG NEWS: सरकार ने इस समायोजन प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था, जिसमें विधि विभाग, वित्त विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव भी शामिल थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019