Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : निर्माणाधीन भवन में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच जारी

CG News : कोरिया। जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुटहनपारा इलाके में एक निर्माणाधीन भवन के भीतर युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
CG News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत युवती उसी मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। सुबह निर्माणाधीन भवन में युवती का शव लटका देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। युवती के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
Next Story


