Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी...

CG News : बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…

कोरिया: CG News : छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव स्थित कोसाबाड़ी सड़क की पुलिया के नीचे शनिवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। शव बोरी और कंबल में लिपटा हुआ था और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी।

CG News : पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि करीब 40 वर्षीय युवक का शव कीड़ों से भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की जांच की गई, वहीं आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

CG News : पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान करने की अपील की है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव का मिलान कर रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019